स्व. रोटेरियन प्रवीण सिंह की जयंती पर स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। स्वर्गीय रोटेरियन प्रवीण सिंह की जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ विक्रमशिला एवं रोटरी क्लब ऑफ विक्रमशिला पिंक की ओर से विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्व. प्रवीण सिंह की समाजसेवा एवं मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य एवं सामाजिक सहायता पहुंचाना था।

इस अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। रक्तदान शिविर में रोटेरियन, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में योगदान दिया। रक्तदाताओं को नियमित रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए इसके प्रति जागरूक भी किया गया। बिजॉय आनंद, वाजिद अंसारी, सत्यानंद चौधरी, राकेश सहित कुल 26 लोगों ने रक्तदान किया।

कार्यक्रम के दौरान स्व. रोटेरियन प्रवीण सिंह के समाजसेवा, मानव सेवा एवं जनकल्याण के प्रति समर्पण को याद किया गया। चेयरपर्सन रोटेरियन अमित आनंद ने कहा कि प्रवीण सिंह ने अपने कार्यकाल में समाज के विभिन्न वर्गों के लिए निरंतर सेवा कार्य किए। उनके जन्मदिवस को सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इसी अवसर पर दिव्यांगजन सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें करीब 25 दिव्यांगजनों को अंगवस्त्र एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में दिव्यांगजनों के संघर्ष, आत्मविश्वास, प्रतिभा एवं समाज के प्रति योगदान को सम्मान दिया गया।

उपस्थित अतिथियों एवं रोटरी सदस्यों ने कहा कि दिव्यांगजन समाज के अभिन्न अंग हैं। उन्हें सहानुभूति नहीं, बल्कि समान अवसर, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता का अधिकार मिलना चाहिए। सम्मान समारोह के माध्यम से दिव्यांगजनों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश दिया गया। सम्मानित दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ विक्रमशिला के अध्यक्ष रोटेरियन अमित आनंद, चेयरपर्सन बिजॉय आनंद, सचिव रोटेरियन नीरज कुमार, प्रशांत बनर्जी, रोटरी क्लब ऑफ विक्रमशिला पिंक की चार्टर अध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट चेयर चंदना चौधरी, पूर्व अध्यक्ष एवं जोनल चेयर किरण गोस्वामी, अध्यक्ष रोटेरियन सुधा पांडेय, सचिव रोटेरियन तबस्सुम परवीन, मृदुला घोष, पूर्व अध्यक्ष अंजना प्रकाश, कोषाध्यक्ष रोशनी शर्मा, शालिनी कुमारी सहित राकेश कुमार, ग्लोकल ब्लड बैंक के वाजिद अंसारी, अरुण झा, रक्तदाता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी चिकित्सकों, रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, सम्मानित दिव्यांगजनों एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। रोटरी क्लब की ओर से कहा गया कि स्व. रोटेरियन प्रवीण सिंह की स्मृति में भविष्य में भी सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

रोटरी क्लब ऑफ विक्रमशिला एवं रोटरी क्लब ऑफ विक्रमशिला पिंक ने कहा कि प्रवीण सिंह की स्मृति को केवल यादों में नहीं, बल्कि सेवा कार्यों के माध्यम से जीवंत रखा जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित