प्रवीण कुमार | कटिहार
कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिनजल किशोर शर्मा ने बताया कि न्यू हारंगाजाओ स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक की लाइन-1 और लाइन-2 धंसने के बाद युद्धस्तर पर बहाली और मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच लमडिंग-बदरपुर हिल सेक्शन में लाइन-3 के जरिए ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।
मरम्मत कार्य को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को पुनर्निर्धारित समय पर चलाया जाएगा।
रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
ट्रेन संख्या 15615 गुवाहाटी-सिलचर एक्सप्रेस 27 अगस्त 2026 को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 15616 सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस 28 अगस्त 2026 को रद्द रहेगी।
पुनर्निर्धारित ट्रेनें
ट्रेन संख्या 15650 नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस 27 अगस्त 2026 को शाम 18:30 बजे नारंगी से प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 14619 अगरतला-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस 27 अगस्त 2026 को शाम 19:00 बजे अगरतला से प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 15608 सिलचर-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल एक्सप्रेस 27 अगस्त 2026 को रात 22:10 बजे सिलचर से प्रस्थान करेगी।
मार्ग में नियंत्रित कर चलाई जाएगी ट्रेन
ट्रेन संख्या 12503 SMVT बेंगलुरु-अगरतला हमसफर एक्सप्रेस, जो 25 अगस्त 2026 को रवाना हुई है, उसे मार्ग में नियंत्रित (Regulate) कर चलाया जाएगा।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रैक मरम्मत और बहाली का कार्य तेजी से किया जा रहा है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।




