कटिहार: डीडीसी ने बैंक कर्मी को लगाई फटकार, स्वीकृत राशि का लाभुकों को अविलंब करें भुगतान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में उप विकास आयुक्त डॉ. नेहा कुमारी की अध्यक्षता में PMEGP, PMFME और PMVKY योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृति एवं वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृत किए जाने के बावजूद लाभुकों को राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर डीडीसी ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित बैंक कर्मियों को फटकार लगाई।

डॉ. नेहा कुमारी ने सभी बैंकों को निर्देश दिया कि स्वीकृत ऋण की राशि का भुगतान लाभुकों को अगले सप्ताह तक हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऋण स्वीकृत होने के बाद लाभुकों को राशि के लिए अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़े। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले बैंकों के खिलाफ पत्राचार कर जवाब तलब करने का भी आदेश दिया गया।

शिविर में PMFME योजना के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 4 आवेदकों के लिए 41.81 लाख रुपये, PMEGP योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक ने 3 आवेदकों के लिए 27.75 लाख रुपये और पंजाब नेशनल बैंक ने 1 आवेदक के लिए 23.81 लाख रुपये के ऋण को स्वीकृति दी। इस तरह कुल 93.37 लाख रुपये के ऋण की स्वीकृति दी गई। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मितेश कुमार शांडिल्य, जिला अग्रणी प्रबंधक मनोज कुमार मधुकर, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक और जिला संसाधन सेवी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मेहरमा पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत; कहा- छात्रों के साथ विश्वासघात कर रही राज्य सरकार

मेहरमा। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी गुरुवार शाम मेहरमा पहुंचे। शुक्रवार को गोड्डा में आयोजित भाजपा के धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में

JSSC-JPSC में धांधली के खिलाफ 11 सितंबर को BJP करेगी समाहरणालय घेराव, बाबूलाल मरांडी होंगे शामिल

गोड्डा। JSSC और JPSC में कथित धांधली, छात्रों पर दर्ज एफआईआर और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा गोड्डा जिला की

गोड्डा के गांधी मैदान में तीन दिवसीय नेटबॉल चैंपियनशिप का हुआ समापन, 50 टीमों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

गोड्डा। जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में 7 से 9 सितंबर तक चली तीन दिवसीय नेटबॉल चैंपियनशिप का बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन

बसंतराय में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महिला की मौत, बाइक सवार घायल

बसंतराय। थाना क्षेत्र के कदमा पंचायत अंतर्गत जगतपुर गांव के समीप बुधवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महिला की मौत हो