बसंतराय में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महिला की मौत, बाइक सवार घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बसंतराय। थाना क्षेत्र के कदमा पंचायत अंतर्गत जगतपुर गांव के समीप बुधवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा बसंतराय-मेदनीचक मुख्य मार्ग पर हुआ। मृतका की पहचान जगतपुर निवासी शैरून निशा (50), पति अख्तर के रूप में हुई है। दुर्घटना में बाइक सवार भी घायल हुआ है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक संख्या जेएच 17 एसी 7923 से बाघाकोल निवासी मुहम्मद हिलाल बसंतराय की ओर से मेदनीचक की तरफ जा रहे थे। जगतपुर गांव के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे मौजूद शैरून निशा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गईं। वहीं बाइक सवार भी सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

ग्रामीणों की मदद से घायल शैरून निशा को एंबुलेंस से पथरगामा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बाइक सवार को भी पुलिस की मदद से इलाज के लिए भेजा गया। बताया गया कि मुहम्मद हिलाल प्रतिदिन की तरह बुधवार को स्कूल जाने के लिए बाइक से निकले थे, इसी दौरान हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही बसंतराय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बसंतराय-मेदनीचक मुख्य मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने और सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मेहरमा पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत; कहा- छात्रों के साथ विश्वासघात कर रही राज्य सरकार

मेहरमा। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी गुरुवार शाम मेहरमा पहुंचे। शुक्रवार को गोड्डा में आयोजित भाजपा के धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में

JSSC-JPSC में धांधली के खिलाफ 11 सितंबर को BJP करेगी समाहरणालय घेराव, बाबूलाल मरांडी होंगे शामिल

गोड्डा। JSSC और JPSC में कथित धांधली, छात्रों पर दर्ज एफआईआर और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा गोड्डा जिला की

गोड्डा के गांधी मैदान में तीन दिवसीय नेटबॉल चैंपियनशिप का हुआ समापन, 50 टीमों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

गोड्डा। जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में 7 से 9 सितंबर तक चली तीन दिवसीय नेटबॉल चैंपियनशिप का बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन

बसंतराय में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महिला की मौत, बाइक सवार घायल

बसंतराय। थाना क्षेत्र के कदमा पंचायत अंतर्गत जगतपुर गांव के समीप बुधवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महिला की मौत हो