एकचारी से महगामा सड़क पर बड़े गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराने की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एकचारी से महगामा को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क पर बड़े गड्ढे और जलजमाव के कारण आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। खासकर रात के समय राहगीरों के लिए यह मार्ग काफी जोखिमपूर्ण हो गया है।

इस गंभीर जनसमस्या को लेकर भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष सह युवा कांग्रेस नेता विकाश सिंह ने जिलाधिकारी भागलपुर और कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग भागलपुर को लिखित ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन के माध्यम से सड़क पर बने बड़े गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराने, गड्ढे में जमा पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था करने, मरम्मत कार्य पूरा होने तक मौके पर बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेतक लगाने तथा सड़क की नियमित जांच और रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

विकाश सिंह ने कहा कि एकचारी-महगामा सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों और दैनिक यात्रियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। प्रशासन को जनहित और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मामले में जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी दुर्घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय उससे पहले ही सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष

17 सितंबर से शुरू होगा सेवा, सहभागिता और जनकल्याण का महाअभियान

प्रवीण कुमार, कटिहार। जिले में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक माहव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज

जनसंघ के त्याग और कार्यकर्ताओं की तपस्या की नींव पर खड़ी है आज की भाजपा : संजय सरावगी

प्रवीण कुमार, कटिहार। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठनों में से

राम दयाल उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं का अर्धवार्षिक मूल्यांकन 15 सितंबर से प्रारंभ

प्रवीण कुमार, कटिहार। सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्धवार्षिक मूल्यांकन सह अर्धवार्षिक परीक्षा