पीरपैंती में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची अदाणी फाउंडेशन की राहत, 2 हजार परिवारों की मदद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पीरपैंती। गंगा नदी में आई बाढ़ से पीरपैंती प्रखंड के कई गांव प्रभावित हैं। बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अदाणी फाउंडेशन की ओर से ‘मिशन राहत’ बाढ़ सहायता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत अदाणी फाउंडेशन की टीम प्रभावित गांवों में पहुंचकर घर-घर राहत सामग्री उपलब्ध करा रही है। अब तक दो हजार से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंच बनाकर उन्हें जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इनमें तिरपाल, टॉर्च और मवेशियों के लिए चारा शामिल है।

अदाणी फाउंडेशन की टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार जायजा ले रही है, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक समय पर आवश्यक सहायता पहुंचाई जा सके। टीम की ओर से प्रभावित इलाकों में लोगों की जरूरतों का आकलन भी किया जा रहा है।

‘मिशन राहत’ का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराना और इस चुनौतीपूर्ण समय में उनके साथ खड़ा रहना है। गंगा के जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में सहायता अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए

पाकुड़ में दीपोत्सव के साथ मनाया गया तेली दिवस, एकजुटता का संदेश

पाकुड़। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन रोड स्थित अनिल साहा के आवास पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में तेली दिवस समारोहपूर्वक मनाया

पाकुड़ में जन समाधान दिवस, डीसी मेघा भारद्वाज ने सुनीं आमजन की समस्याएं

पाकुड़। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से

पाकुड़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डीसी ने दी साइकिलिंग किट, नियमित अभ्यास और मेहनत का दिया संदेश

पाकुड़। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से पहल