पाकुड़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डीसी ने दी साइकिलिंग किट, नियमित अभ्यास और मेहनत का दिया संदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से पहल की गई। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के खिलाड़ियों को साइकिलिंग किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए नियमित अभ्यास, अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

साइकिलिंग किट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में पीएम श्री हरिणडांगा +2 विद्यालय, पाकुड़ के कक्षा 9वीं के छात्र समीर अंसारी, जिला सीएमएसई राज +2 विद्यालय के कक्षा 10वीं के छात्र राज कुमार और आदर्श बिल्टू मध्य विद्यालय, पाकुड़ के कक्षा 8वीं के छात्र देव रमानी शामिल हैं।

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा को बेहतर प्रदर्शन में बदलने के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन और पूरी लगन जरूरी है।

उन्होंने खिलाड़ियों से अपने खेल कौशल को लगातार निखारने और पूरी मेहनत व समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही जिला और राज्य का नाम रोशन करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए

पाकुड़ में दीपोत्सव के साथ मनाया गया तेली दिवस, एकजुटता का संदेश

पाकुड़। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन रोड स्थित अनिल साहा के आवास पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में तेली दिवस समारोहपूर्वक मनाया

पाकुड़ में जन समाधान दिवस, डीसी मेघा भारद्वाज ने सुनीं आमजन की समस्याएं

पाकुड़। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से

पाकुड़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डीसी ने दी साइकिलिंग किट, नियमित अभ्यास और मेहनत का दिया संदेश

पाकुड़। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से पहल