दीपक चौहान बने जदयू कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ, भागलपुर के जिला अध्यक्ष पद पर दीपक चौहान तथा महानगर जिला अध्यक्ष पद पर कुणाल मंडल के मनोनयन पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों के मनोनयन से कला, संस्कृति एवं खेल के क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

जदयू के वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने दीपक कुमार सिंह एवं महानगर जिला अध्यक्ष कुणाल शेखर मंडल को बधाई देते हुए कहा कि दोनों के नेतृत्व में जिला संगठन और मजबूत होगा। प्रदेश सचिव संजीव चंद्रवंशी ने कहा कि दीपक चौहान एवं कुणाल मंडल के अनुभव और सक्रियता का लाभ संगठन को मिलेगा। प्रदेश सचिव शबाना दाऊद ने दोनों के मनोनयन को कार्यकर्ताओं के लिए खुशी की बात बताया। वहीं, जदयू नेता शेखर पांडे ने कहा कि इस मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनी कुमारी ने कहा कि दीपक चौहान एवं कुणाल मंडल संगठन के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं। कार्यालय प्रभारी प्रदीप कुशवाहा ने कहा कि नए दायित्व के साथ दोनों के सामने संगठन को और मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जदयू के कई जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला सचिव, प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे और दीपक चौहान एवं कुणाल मंडल को मनोनयन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक