भागलपुर के स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: भारतीय जनता पार्टी, भागलपुर द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय मध्य विद्यालय मंसूरगंज में विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल पांच विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी विशाल कुमार के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल, वार्ड संख्या 21 के पार्षद प्रतिनिधि प्रहलाद चौधरी, ओबीसी मोर्चा महामंत्री संजीव गुप्ता एवं समाजसेवी शशांक जायसवाल मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने गौतम बुद्ध, तोता, भारत का तिरंगा सहित विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, कला के प्रति रुचि और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। यह कार्यक्रम विजय मित्र मंडल के अंतर्गत भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के दीपनगर, मंसूरगंज स्थित वार्ड संख्या 21 में आयोजित किया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक