आजमनगर के स्कूल में नाव दुर्घटना से बचाव को लेकर बच्चों को किया जागरूक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रवीण कुमार, आजमनगर (कटिहार): मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार के अवसर पर मध्य विद्यालय अरिहाना में नाव दुर्घटना से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। फोकल शिक्षक ने बच्चों को नाव से यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

नोडल शिक्षक विप्लव कुमार ने बताया कि नाव दुर्घटना के प्रमुख कारणों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाना, नाव में रिसाव, अफरातफरी, नाव पर सेल्फी लेना और अत्यधिक संख्या में पशुओं को लादना शामिल है। उन्होंने बच्चों को नाव पर चढ़ते समय सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखने और लाइफ जैकेट का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नाविक का प्रशिक्षित होना जरूरी है और नाव चलाते समय उसके नशे में नहीं होने की भी पुष्टि करनी चाहिए।

कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए वरीय शिक्षक श्यामा रविदास के नेतृत्व में नाव दुर्घटना की स्थिति को प्रदर्शित करते हुए मॉक ड्रिल कराया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से बच्चों को दुर्घटना के दौरान घबराने के बजाय सुरक्षित तरीके से बचाव करने और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया समझाई गई। इस दौरान विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य राजकिशोर राय और अमित कुमार भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक