गंगा समग्र की महापंचायत बैठक संपन्न, विश्व नदी दिवस पर नदियों के संरक्षण का लिया संकल्प

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: गंगा समग्र, भागलपुर के तत्वावधान में बरारी स्थित संगठन के कार्यालय में महापंचायत बैठक और विश्व नदी दिवस के अवसर पर विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान गंगा समेत अन्य नदियों के संरक्षण, स्वच्छता, जनजागरूकता, वृक्षारोपण और संगठन के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में गंगा समग्र की राष्ट्रीय सह गंगा सेविका प्रमुख श्रीमती श्वेता सिंह की विशेष उपस्थिति और मार्गदर्शन रहा।

विश्व नदी दिवस पर आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुए श्वेता सिंह ने कहा कि नदियां मानव समाज, जीव-जंतुओं और वनस्पतियों के लिए जीवनदायिनी हैं। जिस तरह गंगा को मां का स्वरूप मानकर पूजा और सम्मान किया जाता है, उसी तरह देश की सभी नदियों के प्रति भी सम्मान और संरक्षण की भावना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नदियां करोड़ों जीवों के जीवन का आधार हैं। ऐसे में केवल गंगा ही नहीं, बल्कि आसपास की सभी नदियों और जलस्रोतों के संरक्षण के लिए समाज को जागरूक करना जरूरी है। नदियों में गंदगी और कचरा नहीं डालने, स्वच्छता बनाए रखने और आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर भी उन्होंने जोर दिया।

गंगा समग्र भागलपुर के जिला संयोजक देवेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि गंगा संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए संगठन लगातार धरातल पर काम करेगा। उन्होंने बताया कि कहलगांव से अजगैबीनाथ धाम तक नियमित अंतराल पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही गंगा आश्रित लोगों को संगठन से जोड़कर उन्हें गंगा संरक्षण अभियान का सहभागी बनाया जाएगा। गंगा और आसपास के पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाने की भी बात कही गई। इसके अलावा जनसंपर्क और जागरूकता अभियान के जरिए गंगा की निर्मलता और अविरलता के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

महापंचायत में गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और अविरलता बनाए रखने के साथ समाज के विभिन्न वर्गों को गंगा संरक्षण अभियान से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता, आस्था और जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए गंगा संरक्षण की जिम्मेदारी किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों, स्वच्छता कार्यक्रमों, वृक्षारोपण, जनजागरूकता और संगठनात्मक विस्तार की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। संपर्क आयाम प्रमुख युवराज सिंह राजपूत और प्रचार-प्रसार एवं मीडिया आयाम प्रमुख डॉ. सुधांशु कुमार की उपस्थिति में संगठन के संपर्क और प्रचार-प्रसार से जुड़ी गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर विचार किया गया।

बैठक में जिला सह संयोजक रेखा साह, कुमार गौरव, डॉ. अनुपमा दुबे, सुधीर चौधरी, प्रियरंजन कुमार, विशाल कुमार, गोपीनाथ, सत्येन भास्कर, ऊषा कुमारी, कंचन झा, युवराज सिंह, सुधांशु कुमार, सिंटू सिंह सहित संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सहयोगी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने गंगा और अन्य नदियों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण