सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र रजक का पुत्र था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, राजेश को सांप ने डस लिया था। … Read more

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। ग्रामीणों की तत्परता से दो बच्चों को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक बच्चा गहरे पानी में लापता … Read more

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी के तेज बहाव और उफान के कारण आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गई है। गोड्डा जिले की खतरनाक नदियों में शामिल गेरुवा नदी के सनौर घाट … Read more

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), मतदाता सूची में नाम जोड़ने-विलोपन और संशोधन, निर्वाचन आयोग की सूचना-प्रौद्योगिकी प्रणाली और डेटा प्रबंधन से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को लोकतांत्रिक … Read more

पाकुड़ में वाहन जांच अभियान, 63 वाहनों पर कार्रवाई; ₹75 हजार जुर्माना, 2 संशोधित साइलेंसर वाले वाहन जब्त

पाकुड़: जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए परिवहन विभाग और पुलिस की ओर से वाहन जांच अभियान चलाया गया। 26 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे से रात 9:30 बजे तक डीसी आवास चौक, पाकुड़ में चले अभियान के दौरान दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया … Read more

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को भी शाखाओं में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

पाकुड़िया: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। हड़ताल को लेकर बैंक प्रबंधन की ओर से ग्राहकों के मोबाइल फोन पर लगातार संदेश भेजकर इसकी जानकारी दी जा रही है। लगातार तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना को देखते हुए … Read more

नए सिरे से संचालित होने वाले बायो पैथ लैब का एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण

पाकुड़िया: प्रखंड क्षेत्र के मोंगलाबांध स्थित नए सिरे से संचालित किए जाने वाले बायो पैथ लैब का रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी ने अपनी टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। लैब के संचालन की अनुमति और निर्धारित मानकों की जांच के उद्देश्य से एसडीओ ने उपलब्ध व्यवस्थाओं, उपकरणों और आवश्यक संसाधनों का जायजा लिया। … Read more

प्राथमिक विद्यालय गजिया संथाली में वृक्षारोपण, लगाए गए 10 पौधे

कटिहार: हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय गजिया संथाली में पर्यावरण संरक्षण और विद्यालय परिसर की सुंदरता को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण मित्रों के साथ प्रधान शिक्षक जय प्रकाश और सहायक शिक्षक राजेश कुमार भारती ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। प्रधान शिक्षक जय प्रकाश ने बताया कि विद्यालय परिसर … Read more

जुगाड़ गाड़ी में लकड़ी के नीचे छिपाई 302 लीटर विदेशी शराब जब्त, बंगाल का तस्कर गिरफ्तार

कटिहार: जिले के कोढ़ा थाना पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ागाड़ स्कूल के समीप कार्रवाई करते हुए तीन पहिया जुगाड़ गाड़ी से 302 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब की तस्करी के आरोप में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के … Read more

कटिहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 76 गिरफ्तार; शराब और गांजा समेत मादक पदार्थ बरामद

कटिहार: अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ कटिहार पुलिस ने जिले में सघन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस पर हमले के आरोपियों समेत शराब और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार 24 घंटे के अभियान में कुल 76 आरोपियों … Read more