संजय सरावगी का भागलपुर दौरा, बच्चों के सपनों में दिखा विकसित भारत का संकल्प

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भागलपुर पहुंचे। उनके भागलपुर प्रवास को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। खगड़िया-भागलपुर के बीच नौगछिया में कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान भागलपुर-पूर्णिया-कोसी क्षेत्र के संगठन प्रभारी अनंत नारायण मिश्रा भी उनके साथ मौजूद रहे।

नौगछिया पहुंचने पर बिहार सरकार के मंत्री कुमार शैलेंद्र, जिला मंत्री रूपेश कुमार रूप समेत कई कार्यकर्ताओं ने संजय सरावगी का स्वागत किया। इसके बाद जीरो माइल, नौगछिया में जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

भागलपुर पहुंचने पर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, विधायक रोहित पांडेय, विधान परिषद सदस्य डॉ. एनके यादव, प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर, राजेश झा, जिला प्रभारी पवन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद संजय सरावगी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत : सेवा चित्र’ कार्यक्रम में सरयू देवी मोहन लाल बालिका उच्च विद्यालय पहुंचकर छात्राओं से मुलाकात की और उनके बनाए चित्रों को देखा।

छात्राओं की रचनात्मकता और भारत के भविष्य को लेकर उनकी कल्पनाओं की सराहना करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि बच्चों के सपनों में विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेवा, संवेदना और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रीति भवन, मिरजानहाट में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों से बातचीत की। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों के जरिए सामाजिक सरोकारों से जुड़ने पर जोर दिया गया।

भागलपुर प्रवास के दौरान संजय सरावगी पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाभूषण तांती के आवास पर भी पहुंचे। उन्होंने उमाभूषण तांती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

इसके बाद संजय सरावगी भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा आधार उसका कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं को समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच लगातार संपर्क में रहना चाहिए और पार्टी की विचारधारा तथा सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाना चाहिए।

देर शाम तिलकामांझी स्थित वृंदावन भवन में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। संजय सरावगी ने प्रबुद्धजनों से संवाद करते हुए सामाजिक विषयों, जनसरोकारों और संगठन की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ लगातार संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करता है।

भागलपुर के विकास कार्यों का भी किया जिक्र

भागलपुर प्रवास के दौरान संजय सरावगी ने केंद्र और बिहार सरकार की ओर से क्षेत्र में प्रस्तावित और चल रही विकास योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने रिवर फ्रंट, पीरपैंती पावर प्लांट, मुंगेर से भागलपुर रिवर फ्रंट और हवाई अड्डे के निर्माण से जुड़े कार्यों के लिए स्वीकृति एवं भूमि अधिग्रहण समेत विभिन्न मुद्दों की चर्चा की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण