नौमा गांव में DYFI की इकाई कमिटी का गठन, सूर्य मणी बने सचिव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लखीसराय: हलसी प्रखंड के नौमा गांव में डीवायएफआई (डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया) की इकाई कमिटी का गठन किया गया। इसको लेकर आयोजित सभा की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पांच सदस्यीय इकाई कमिटी का गठन किया गया।

गठित कमिटी में सूर्य मणी को सचिव, राहुल केशरी को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मुस्कान कुमार, मुरारी कुमार और विकास कुमार को कमिटी का सदस्य बनाया गया। सभी पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताई।

डीवायएफआई के राज्य सचिव मंडल सदस्य सह जिला सचिव आनंद कुमार ने कहा कि यह संगठन भगत सिंह के विचारों और उनके बताए रास्ते पर चलने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि संगठन धर्म और जात-पात से ऊपर उठकर युवाओं के रोजगार और शिक्षा की मांग को लेकर संघर्ष करता है।

बैठक में लखीसराय जिले और हलसी प्रखंड के छात्र-नौजवानों के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों से संगठन से जुड़कर जनसमस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाने की अपील भी की गई।

इस अवसर पर जयराम सिंह, अर्जुन प्रसाद, बाला जी, आशुतोष कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण युवा मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण