कटिहार: हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय गजिया संथाली में पर्यावरण संरक्षण और विद्यालय परिसर की सुंदरता को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण मित्रों के साथ प्रधान शिक्षक जय प्रकाश और सहायक शिक्षक राजेश कुमार भारती ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए।
प्रधान शिक्षक जय प्रकाश ने बताया कि विद्यालय परिसर को हरा-भरा और सुंदर बनाने के उद्देश्य से कुल 10 पौधे लगाए गए। इनमें सागवान, कटहल, अमरूद, आम और जामुन के पौधे प्रमुख हैं।
विद्यालय परिवार की ओर से बताया गया कि पौधारोपण का उद्देश्य विद्यार्थियों और आसपास के लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण पर भी ध्यान दिया जाएगा।





