गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी के तेज बहाव और उफान के कारण आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गई है। गोड्डा जिले की खतरनाक नदियों में शामिल गेरुवा नदी के सनौर घाट स्थित उच्चस्तरीय पुल पर भी अब खतरा मंडराने लगा है।

सनौर घाट का यह पुल झारखंड और बिहार को जोड़ता है, लेकिन पहले से ही क्षतिग्रस्त स्थिति में है। पुल के पिलर के क्षतिग्रस्त हिस्से की अब तक मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। बताया जा रहा है कि पुल का क्षतिग्रस्त हिस्सा अपनी मुख्य सतह से करीब चार से छह उंगली आगे खिसक गया है।

नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज धार को देखते हुए स्थानीय लोगों को पुल के पाये के और कमजोर होने की आशंका सता रही है। लोगों का कहना है कि अगर नदी का उफान इसी तरह जारी रहा तो पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से को नुकसान पहुंच सकता है और इसका पाया धराशायी होने का खतरा बढ़ सकता है।

दो राज्यों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। लोगों ने संबंधित विभाग से पुल की स्थिति का तत्काल निरीक्षण कराने और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की दिशा में जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण