जिला स्तरीय कबड्डी में अरिहाना की बालिका टीम बनी विजेता, अब प्रमंडल स्तर पर खेलेगी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

आजमनगर, कटिहार: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अरिहाना की अंडर-17 बालिका कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में अरिहाना की टीम ने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय दिघड़ी, कोढ़ा की टीम को हराकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।

फाइनल से पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अरिहाना की टीम ने लक्ष्मीपुर, बरारी की टीम को 26-7 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद फाइनल में भी टीम ने शानदार खेल दिखाया और कोढ़ा की टीम को शिकस्त देकर जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम की कप्तान संगीता के साथ नंदनी, गुड्डी, रुचि, सुमन, पायल, रौशनी, लता और गुंजा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इस जीत के साथ अरिहाना की बालिका टीम अब प्रमंडल स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में कटिहार जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। जिला स्तर पर विजेता टीम की खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

विद्यालय के शिक्षक विप्लव कुमार ने बताया कि बालक वर्ग की कबड्डी टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया, हालांकि टीम खिताबी मुकाबला जीतने में सफल नहीं हो सकी। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के शिक्षक नुरुल होदा, शिक्षा स्वयंसेवक और टीम के कोच चंदन राय मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने बालिका टीम की उपलब्धि पर खिलाड़ियों, कोच और सहयोगी शिक्षकों को बधाई देते हुए प्रमंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत