फर्जी कंप्यूटर सर्टिफिकेट के नाम पर 15 लाख की कथित ठगी, पाकुड़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: फर्जी कंप्यूटर सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने के नाम पर करीब 15 लाख रुपये की कथित ठगी के मामले में पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी रामगोपाल त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से फर्जी दस्तावेज, स्टांप पेपर और कई सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मामले को लेकर तलवाडांगा निवासी आईटी कंप्यूटर सेंटर संचालक रोहन कुमार गुप्ता ने नगर थाना में आवेदन दिया था। आवेदन के अनुसार, वर्ष 2024 में आरोपी ने पाकुड़, गोड्डा, चतरा, ओडिशा और छत्तीसगढ़ समेत अलग-अलग क्षेत्रों के छात्रों को कंप्यूटर सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर करीब 15 लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि पैसे लेने के बाद आरोपी ने संबंधित वेबसाइट और संपर्क नंबर बंद कर दिए।

एक हजार छात्रों के सर्टिफिकेट का फिर हुआ सौदा

पुलिस के अनुसार, हाल में तकनीकी माध्यम से आरोपी का मोबाइल नंबर दोबारा चालू होने की जानकारी मिली। इसके बाद कंप्यूटर सेंटर संचालक ने उससे संपर्क किया और करीब एक हजार छात्रों के कंप्यूटर सर्टिफिकेट बनवाने की बात कही। दोनों के बीच प्रति अभ्यर्थी 2200 रुपये की दर से सौदा तय होने की बात सामने आई।

इसके बाद आरोपी को पाकुड़ बुलाया गया। पाकुड़ पहुंचने के बाद कंप्यूटर सेंटर संचालक और आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और नगर थाना पुलिस को सौंप दिया।

कई राज्यों में ठगी से जुड़े मामलों की जांच

नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी के पास से फर्जी दस्तावेज, स्टांप पेपर और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। तकनीकी जांच में चतरा जिले के टंडवा थाना में भी आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी मिली है।

थाना प्रभारी के अनुसार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, रायगढ़ और हजारीबाग से भी ठगी से संबंधित सूचनाएं मिली हैं। पुलिस इन मामलों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत