महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत सिंह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिषद के कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं ने भगत सिंह के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष सरोज पांडेय और नगर मंत्री रोहित यादव ने संयुक्त रूप से भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए समाज और राष्ट्रहित में काम करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक सन्नी तिवारी ने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह के साहस और त्याग ने देश की युवा शक्ति को नई दिशा दी। नगर अध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि भगत सिंह युवाओं के लिए विचार और प्रेरणा के प्रतीक हैं। वहीं राहुल मिश्रा ने कहा कि उनके संघर्ष और राष्ट्रप्रेम को याद करते हुए उनके विचारों को जीवन में अपनाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के विचारों को लोगों तक पहुंचाने और समाजहित में लगातार काम करने का संकल्प लिया। मौके पर नगर अध्यक्ष सरोज पांडेय, नगर मंत्री रोहित यादव, जिला संयोजक सन्नी तिवारी, जनजातीय कार्य प्रमुख रायसेन मरांडी, छात्रावास प्रमुख जॉन सोरेन, गुंजन तिवारी, रतन कुमार, श्यामलाल सोरेन, राहुल मिश्रा, विवेक गुप्ता, संदीप कुमार, सौरव तिवारी, पोलटू भगत समेत दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय युवा मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत