महागामा में लावारिस नवजात मिलने से हड़कंप, हालत गंभीर; गोड्डा रेफर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महागामा। खेल मैदान के पास पगडंडी किनारे सफेद कपड़े में लिपटा एक लावारिस नवजात मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मंगलवार को कुशहा गांव में एक किसान खेत की ओर जा रहा था, तभी उसे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज की दिशा में जाने पर उसने कपड़े में लिपटा नवजात देखा। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और महिलाओं ने बच्चे को गोद में लेकर उसकी देखभाल शुरू की।

घटना की जानकारी मिलते ही महागामा थाना प्रभारी अभिनव आनंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नवजात को तत्काल महागामा रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्वास्थ्य जांच की। नवजात की हालत सामान्य नहीं पाए जाने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गोड्डा रेफर कर दिया। पुलिस की निगरानी में नवजात को गोड्डा भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई।

नवजात मिलने की सूचना के बाद घटनास्थल और अस्पताल के आसपास लोगों की भीड़ जुटी रही। बच्चे को यहां छोड़ने वाले व्यक्ति और उसके परिजनों को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चा होती रही। वहीं, शीतलाडीह गांव निवासी पंकज मांझी और उनकी पत्नी ने नवजात को अपने पास रखने की इच्छा जताई। पुलिस ने उन्हें बताया कि बच्चे की देखभाल या उसे अपने पास रखने के लिए निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

फिलहाल नवजात के माता-पिता या परिजनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बच्चे के परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को