कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित शिव मंदिर चौक के समीप मुख्य चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया। इस दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत राजद नेता संजीव कृष्णन उर्फ गुड्डू यादव के आवास से हुई। यहां से इंडिया गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए एनएच-31 स्थित मुख्य चौराहे तक पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’, ‘मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाय-हाय’ और ‘गृह मंत्री अमित शाह हाय-हाय’ समेत कई नारे लगाए।

मुख्य चौराहे पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया। गठबंधन के नेताओं ने SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। ऐसे ही विरोध प्रदर्शन 7 अक्टूबर को बिहार के अन्य प्रखंडों में भी आयोजित किए गए थे।

प्रदर्शन में राजद नेता मिथिलेश यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गणेश यादव, राजेंद्र यादव, अभय माही, प्रिंस यादव, उस्मान अंसारी, संजय मधुकर, कुंदन यादव, पुट्टू यादव और राजकुमार शाह समेत इंडिया गठबंधन के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इंडिया गठबंधन की ओर से बिहार में SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार विरोध कार्यक्रम किए जा रहे हैं। गठबंधन ने इन मुद्दों पर चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े सवाल उठाए हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने