गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित अल्ट्रासोनोग्राफी केंद्रों से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नवीकरण, बाय-बैक के तहत नई … Read more

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। कचरे से निकलने वाली तेज दुर्गंध से स्थानीय लोगों, राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ … Read more

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा इंस्पेक्टर उपेंद्र रजक ने की। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, विधि-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं … Read more

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित शिव मंदिर चौक के समीप मुख्य चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के … Read more

कटिहार के 100 साल पुराने वैष्णवी दुर्गा मंदिर में नवरात्र पर उमड़ता है आस्था का सैलाब

कुरसेला (कटिहार)। जहां आस्था होती है, वहां मन को शांति मिलती है और जब श्रद्धा के साथ सेवा व परंपरा जुड़ जाए तो कोई स्थान धार्मिक धरोहर बन जाता है। कुरसेला प्रखंड के अयोध्यागंज बाजार स्थित करीब 100 वर्ष पुराना वैष्णवी दुर्गा मंदिर भी क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का ऐसा ही केंद्र है। … Read more

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में राज्य पुरस्कार अवार्ड रैली संपन्न, 321 सदस्यों को मिला गवर्नर्स अवॉर्ड

मालीगांव। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की तीन दिवसीय ‘राज्य पुरस्कार अवार्ड रैली’ का आयोजन किया गया। 3 से 5 अक्टूबर तक मालीगांव के रंग भवन और स्टेट ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित इस रैली में स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित किया गया। समारोह में एनएफआर के … Read more

कटिहार में 1.48 लाख परिवारों के बैंक खातों में पहुंचे 104.25 करोड़ रुपये, प्रभारी मंत्री ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

कटिहार। बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला-संस्कृति मंत्री सह कटिहार के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने जिले के 7 बाढ़ प्रभावित अंचलों में जारी राहत एवं बचाव कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति को देखते हुए 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने और … Read more

मेले में चोरी के आरोप में युवक को पेड़ से बांधने का मामला, 2.32 लाख रुपये जुर्माने की मांग; पुलिस ने पहुंचकर छुड़ाने का किया प्रयास

महेशपुर। थाना क्षेत्र के भागाबांध गांव में एक व्यक्ति को कथित रूप से बंधक बनाकर रखने और उसके साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर शहरग्राम निवासी बासमती कुमारी ने महेशपुर थाना में आवेदन देकर अपने पति परमेश्वर कर्मकार को बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस … Read more

नव नियुक्त नगर थाना प्रभारी से मिले केकेएम कॉलेज के छात्र-छात्राएं, नशामुक्त पाकुड़ और अपराध नियंत्रण पर हुई चर्चा

पाकुड़। केकेएम कॉलेज पाकुड़ के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को नव नियुक्त नगर थाना प्रभारी जॉन मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विद्यार्थियों ने आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार पारंपरिक वस्त्र पंची से पगड़ी बांधकर, माला पहनाकर और बुके देकर नगर थाना प्रभारी का स्वागत किया। मुलाकात के दौरान छात्र-छात्राओं ने पाकुड़ नगर को नशामुक्त बनाने … Read more

पाकुड़ स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षकों की कमी का मुद्दा, ऑडिटोरियम-खेल मैदान की मांग

पाकुड़। जिला मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (राज+2), पाकुड़ के प्रांगण में बुधवार, 7 अक्टूबर को विद्यालय प्रशासन की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रभारी प्राचार्य राजू नंदन साहा ने मीडिया से सीधे संवाद करते हुए पिछले सत्र की शैक्षणिक उपलब्धियों, नए शैक्षणिक प्रयोगों, विद्यालय की जरूरतों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। विद्यालय … Read more