गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित अल्ट्रासोनोग्राफी केंद्रों से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नवीकरण, बाय-बैक के तहत नई अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदने, नई मशीन के उपयोग की अनुमति तथा विशेषज्ञ चिकित्सक और सोनोलॉजिस्ट की नियुक्ति से संबंधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा पीसी एंड पीएनडीटी पोर्टल ‘गरिमा झारखंड’ के संशोधित संस्करण पर पंजीकृत अल्ट्रासोनोग्राफी केंद्रों का विवरण ऑनलाइन दर्ज करने को लेकर भी चर्चा हुई।

उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम और निर्धारित प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अल्ट्रासाउंड केंद्रों की गतिविधियों की नियमित निगरानी करने और नियमों के पालन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सुशील रमानी, डीएसपी मुख्यालय जेपीएन चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. एससी शर्मा, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. ताराशंकर झा समेत स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने