बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले सामने आने पर चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। परसिया, बसंतराय, गदाल और कोरियाना सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुई इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता कंचन टुडू ने बताया कि बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विभाग की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच के दौरान बिजली चोरी के मामले सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी कानूनन अपराध है, जिससे विद्युत विभाग को राजस्व का नुकसान होता है। छापेमारी दल में गौरव कुमार सिंह, प्रवीण कुमार मिश्रा, अखिलेश प्रसाद सिंह, दिनकर झा, एहतेशाम सहित विभाग के अन्य कर्मी शामिल थे।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध बिजली कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें और समय पर बिजली बिल का भुगतान करें। विभाग ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले