स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीपीसी, पीसीआई एवं यूनिसेफ के जिला परियोजना समन्वयक अनीस अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव से निपटने और सकारात्मक सोच विकसित करने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बताया गया कि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनीस अंसारी ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य का असर व्यक्ति की सोच, व्यवहार, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक संबंधों पर पड़ता है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर उचित मार्गदर्शन और सहयोग लेने के महत्व पर भी जोर दिया। इस दौरान विद्यार्थियों पर पढ़ाई, परीक्षा और दैनिक जीवन से जुड़े दबावों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों की भावनाओं और समस्याओं को समझना, उनकी बात ध्यान से सुनना तथा उन्हें अपनी बात खुलकर रखने का अवसर देना जरूरी है। परिवार, विद्यालय और समाज का सहयोग बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि मानसिक समस्याओं को कमजोरी समझकर छिपाना नहीं चाहिए, बल्कि जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों से सहायता लेनी चाहिए। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास सुनिश्चित करना भी है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, सकारात्मक और सहयोगपूर्ण वातावरण तैयार करने पर जोर दिया गया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले