मातृभाषा को सर्वोच्च प्राथमिकता ही नई शिक्षा नीति का मूल उद्देश्य – डॉ॰ तपन कुमार शांडिल्य

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राष्ट्रीय शिक्षा नीति , 2020 में मातृभाषा की भूमिका विषय पर डॉ॰ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के
टीआरएल विभाग में व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित थे, शिक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत, दीपक कुमार। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार की यह अति महत्वपूर्ण और प्रासंगिक नई शिक्षा नीति 2020 पूरी शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पुनर्गठन का प्रस्ताव करती है ताकि इसका 21 वीं सदी की शिक्षा के अति महत्वपूर्ण लक्ष्यों के साथ मेल तो बैठाया ही जा सके, साथ ही इसे प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों की विरासत की नींव पर समृद्ध बनाया जा सके। इस शिक्षा नीति में मातृभाषा की अनिवार्यता इसे और अधिक प्रासंगिक और उदेश्यपूर्ण बनाती है। उन्होंने आगे कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि नई शिक्षा नीति 2020 हमारे विश्व प्रसिद्ध समृद्ध भारतीय विरासतों को न केवल पोषित और संरक्षित करने की बात करती है बल्कि इस ज्ञान को हमारी शिक्षा प्रणाली के माध्यम से शोध, संवर्धन और नए उपयोगों के लिए भी प्रयोग में लाए जाने की पुरजोर वकालत करती है। अपने संबोधन की समाप्ति पर उन्होने कहा की नई शिक्षा नीति में प्रारंभिक स्तर पर मातृभाषा की अनिवार्यता इस नीति का सबसे सबल पक्ष है। मुख्य वक्ता के तौर पर दीपक कुमार ने नई शिक्षा नीति के तकनीकी पहलू पर विस्तार से जानकारी देते हुए मातृभाषा की भूमिका पर प्रकाश डाला। डीएसपीएमयू के मानविकी संकाय के डीन डॉ॰ अयूब ने भी उपरोक्त विषय पर काफी विस्तार से अपने विचार रखें। विश्वविद्यालय के टीआरएल विभाग के समन्वयक प्रो. (डॉ.) बिनोद कुमार ने स्वागत भाषण और विषय प्रवेश कराया। कार्यक्रम का संचालन जयकिशोर मंगल ने और धन्यवाद ज्ञापन पीपी महतो ने किए। इस अवसर पर विशेष तौर पर डॉ॰ जेपी शर्मा, डॉ॰ शुचि संतोष बरवार,डॉ॰ पीयूष बाला, डॉ॰ जिंदर सिंह मुंडा , टीआरएल विभाग के सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे |

Ravi Prakash
Author: Ravi Prakash

रवि प्रकाश एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिनके पास फिल्म, टीवी और डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है। इन्होंने क्राइम पैट्रोल, देवों के देव महादेव, पुलिस फाइल्स जैसे टीवी शोज़ और कई कॉर्पोरेट फिल्म्स में DOP और एडिटर के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में ये डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में मास कम्युनिकेशन विषयों के विज़िटिंग फैकल्टी हैं और कई मीडिया हाउस को वीडियो व सोशल मीडिया सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों