मशहूर होमियोपैथी चिकित्सक डॉ सूर्यानंद इंटरनेशल सेमिनार में हुए सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: शहर के मशहूर होमियोपैथी चिकित्सक वियतनाम की राजधानी हनोई में जर्मन होमियो केयर फार्मास्युटिकल्स के तत्वाधान में आयोजित 5 दिवसीय इंटरनेशन कॉन्फ्रेंस में सम्मानित हुए हैं। उन्हें वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सा एवं रिसर्चर डॉक्टर यू एस वर्मा ने सम्मानित किया। वहां से लौटने के बाद डॉ सूर्यानंद ने बताया कि इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में उन्होंने होम्योपैथिक का विकास, होम्योपैथिक चिकित्सा के सामने बीमारी के बदलते हुए सिमटेम, नए-नए वायरस, बैक्टीरिया एवं मानव शरीर में उत्पन्न हो रहे नए सिम्पटम, ग्लोबल वार्मिंग के कारण अचानक सारे मौसम में बदलाव और उससे उत्पन्न होने वाली नई बीमारियों के ऊपर विस्तृत रूप से अपना मंतव्य रखा। मुख्य अतिथि के रूप में रांची के वरिष्ठ चिकित्सा डॉक्टर यू एस वर्मा ने भी होमियोपैथी और चैलेंजेज पर अपने मंतव्य रखा। अन्य सभी चिकित्सकों ने भी अपने-अपने क्लीनिकल एक्सपीरियंस से अवगत कराया। कांफ्रेंस में देश के अलग-अलग राज्यों से होम्योपैथिक चिकित्सक ने भी शिरकत की थी। कॉन्फ्रेंस में डॉ अमित कुमार, डॉ प्रभास कुमार, डॉ ओम प्रकाश, डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार, डॉ बृजेश कुमार सहित कुल 64 डॉक्टर को सम्मानित किया गया। इंटरनेशनल सेमिनार में आयोजक जर्मन होमियो केयर फार्मास्यूटिकल्स के सीईओ सतीश कुमार भी मौजूद थे

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार बाढ़ के बीच तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, रखीं 7 बड़ी मांगें

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तत्काल मदद की मांग की

पाकुड़ में जहर खिलाकर हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले में

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उर्सुलाइन महाविद्यालय में शोकसभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंद्रपुरा स्थित उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित