साहिबगंज:बोरियों प्रखंड के मंगरूटीकर मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी धनंजय सोरेन के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आदिवासी भाषा में संबोधित करते हुए भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा उपुल बहा वालो ने बीस सालों तक झारखंड को ठगने का काम किया, आज जब हमारी सरकार सभी मां बहनों को एक हजार महीना दे रही है तो उनको दर्द होता है। हमारी सरकार ने गरीबों का बिजली माफ किया गया, किसानों का ऋण माफ किया गया, भाजपा वाले से पूछिए उन्होने क्या किया धनंजय सोरेन को विजई बनाकर भेजिए सरकार बनते ही सभी के खाते में साल में एक एक लाख की राशि भेजी जाएगी। भाजपा वाले केवल हिन्दू मुस्लिम करके चुनाव जीतना चाहती है, हमारे प्रस्तावक मण्डल मुर्मू को लालच देकर भाजपा मे शामिल कर लिया, उपस्थित अन्य नेताओं ने भी सभा को सम्बोधित किया। इस मौके पर झामुमो विधानसभा प्रत्याशी धनंजय सोरेन, जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी, महबूब अंसारी, शमशेर अंसारी, सहित अन्य मौजूद थे। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रत्याशी जेएलकेएम प्रत्याशी सूर्य नारायण हांसदा के बड़े भाई महेंद्र हांसदा अपने समर्थकों के साथ जेएमएम का दामन थाम लिया। हेमंत सोरेन सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




