राजद कांग्रेस पर खूब गरजे चिराग पासवान कहा यह लोग सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार करते हैं जनता से मिलना नहीं चाहते

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर:लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को भागलपुर पहुंचे। सबौर स्थित हाई स्कूल में नव संकल्प सभा को संबोधित करने पहुंचे थे जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान चिराग पासवान को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।महिला कार्यकर्ताओं ने उन्हें चंदन लगाकर स्वागत किया। मंच पर पिता रामविलास पासवान के चित्र पर चिराग ने पुष्पांजलि अर्पित किया। इस दौरान भागलपुर के चर्चित समाजसेवी विजय कुमार यादव को चिराग पासवान ने पार्टी में सदस्यता दिलाया। मौके पर जमुई के सांसद सह बिहार प्रभारी अरुण भारती,खगड़िया सांसद राजेश वर्मा लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा,जिलाध्यक्ष सुबोध पासवान,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंशु प्रियंका,लोजपा नेता परमजीत चौधरी,आशीष कुमार व पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। उसके बाद चिराग ने अपनी पार्टी के विचारधाराओं को लोगों के बीच बताया। इस दौरान चिराग ने कांग्रेस और राजद पर जमकर और हमला बोला।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक

84 वर्ष पहले कदवा थाना धधक उठा था, 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की यादें आज भी जिंदा

कदवा (कटिहार)। भारत की आजादी की लड़ाई में कदवा क्षेत्र के लोगों ने भी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष