कार्यकर्ताओं की, कार्यकर्ताओं द्वारा और कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित पार्टी है जदयू – उमेश सिंह कुशवाहा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर.नवगछिया संगठन जिलान्तर्गत उच्च विद्यालय मैदान में जनता दल (यू0) जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में बातौर मुख्य अतिथि मौजूद पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि जनता दल (यू0) कार्यकर्ताओं की, कार्यकर्ताओं द्वारा और कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित पार्टी है।श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि विगत 19 वर्षों के कार्यकाल में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रदेश का कायापलट किया है। सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं। हमारे नेता सामाजिक न्याय के साथ विकास की सोच को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर राजद सरकार में माँ-बहनें भयाक्रांत थीं और चारों तरफ सत्ता पोषित गुंडों का बोलबाला था।साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज बिहार में अमन-चैन का माहौल है, बहन-बेटियाँ बेखौफ होकर स्कूल और काॅलेज जा रही है। चैखट से निकलकर आज पुलिस चैकी और आंगन से निकलकर आंगनवाड़ी संभाल रही है। नीतीश सरकार के सुधारात्मक प्रयासों से देश-दुनिया में बिहार का सम्मान और गौरव बढ़ा है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के नेतागण हमारी पार्टी को लेकर तरह-तरह के दावे कर रहे थे लेकिन लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के परिणाम ने पुनः यह साबित कर दिया कि बिहार में हमारे नेता और हमारी पार्टी का दूर-दूर तक कोई विकल्प नहीं है। 2025 में 225 सीटों पर जीत दर्ज कर श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष के पास झूठ, अफवाह और दुष्प्रचार के अलावे दूसरा कोई राजनीतिक हथियार नहीं है इसलिए हमें अधिक सजग, सतर्क और सक्रिय होकर इनके मंसूबों को ध्वस्त करना है। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को नीतीश सरकार की तमाम ऐतिहासिक उपलब्धियों की जानकारी अंतिम छोर में खड़े आम जनता तक पहुंचाना है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों