टोटो के धक्के से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के सोनाजोड़ी पुल के पास टोटो के धक्के से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल बाइक चालक का ईलाज सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के सोनाजोड़ी गांव निवासी शाहीद अंसारी पाकुड़ से सामान लेकर अपना घर सोनाजोड़ी जा रहा था। एक टोटो चालक भी टोटो में सामान लादकर सोनाजोड़ी की ओर जा रहा था। जाने के क्रम में सोनाजोड़ी पुल के पास टोटो चालक अचानक साइड करने लगा। इस दौरान बाइक चालक को धक्का मार दिया। बाइक चालक को गंभीर चोट लगने से सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद चालक टोटो छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों को घायल बाइक चालक को ईलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया। जबकि ग्रामीणों ने टोटो को सोनाजोड़ी गांव में लाकर रखा है। अस्पताल में घायल शाहीद अंसारी का ईलाज चल रहा है। चिकित्सक की माने तो बाइक चालक को गंभीर चोट लगी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा के 30 नेटबॉल खिलाड़ी खेलो झारखंड चयन प्रतियोगिता के लिए रांची रवाना

गोड्डा। जिले के नेटबॉल खिलाड़ियों का एक दल बुधवार को गोड्डा रेलवे स्टेशन से रांची के लिए रवाना हुआ। रांची में 13 अगस्त 2026 को

मेहरमा में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक, सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय तय

मेहरमा : आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बुधवार को मेहरमा प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी कार्यालयों

स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 51 आवेदनों का किया गया अनुमोदन

गोड्डा। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमेटी की बैठक आयोजित की

बांग्ला अकादमी की मांग पर झारखंड में बांग्लाभाषी आक्रोशित, आंदोलन की चेतावनी

घाटशिला। झारखंड में बांग्ला भाषा, संस्कृति और बांग्लाभाषी समाज के अधिकारों को लेकर राज्य सरकार और बांग्लाभाषी समुदाय के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा