सखी दिवस पर उपायुक्त ने पहाड़िया बच्चों को पढ़ाई एवं खेल सामग्री वितरित किए, तथा उन्हें जागरूक किया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : जिले में सखी दिवस के अवसर पर लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत सोनाधनी पंचायत अंतर्गत पटवारा ग्राम के पहाड़िया टोला एवं बांडू पंचायत के मार्गो गांव में पीवीटीजी पाठशालाओं में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा और सीखने की सामग्री वितरित की गई। यह कार्यक्रम जेएसएलपीएस के सहयोगी उड़ान परियोजना के तहत आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य पीवीटीजी बच्चों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करना है।

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी बच्चों के बीच टीएलएम किटस वितरित किए, जिनमें कॉपी, पेंसिल, रबर, स्कूल बैग, वाइट बोर्ड, वाटर फिल्टर, सोलर लाइट, मैट, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य पढ़ाई और क्रीड़ा सामग्री शामिल हैं। उपायुक्त ने कहा की पीवीटीजी पाठशाला कार्यक्रम का उद्देश्य पहाड़िया बच्चों को और उनके परिवारों में जागरूकता लाना है ताकि बच्चों का स्कूल में एडमिशन हो। इस कार्यक्रम के तहत वर्तमान में 70 पीवीटीजी पाठशालाएं संचालित की जा रही हैं एवं उन सभी को पाठशाला किट वितरित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास करना है, ताकि वे उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित हो सकें। आगे भी ऐसे और पीवीटीजी पाठशालाएं खोलने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक पिछड़े पहाड़िया समुदाय के बच्चों का विकास हो सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों