राधानगर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा:  राधानगर थाना पुलिस ने बीते रविवार के रात छापेमारी कर दो अलग- अलग मामलों में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार राधानगर थाना में वर्ष 2020 में दर्ज दुष्कर्म मामले के नामजद आरोपित दक्षिण पलाशगाछी पंचायत के माजिद टोला के तजम्मुल शेख उर्फ भोला शेख को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। जबकि कुटुम्ब न्यायालय राजमहल से निर्गत गिरफ्तारी वारंट के आधार पर पूर्वी प्राणपुर पंचायत के नया मोड़ से अहमद रजा को गिरफ्तार किया गया है। अहमद रजा के विरुद्ध उसकी पत्नी ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। दोनों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय,एसआई हसनेन अंसारी सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले