उधवा: राधानगर थाना पुलिस ने बीते रविवार के रात छापेमारी कर दो अलग- अलग मामलों में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार राधानगर थाना में वर्ष 2020 में दर्ज दुष्कर्म मामले के नामजद आरोपित दक्षिण पलाशगाछी पंचायत के माजिद टोला के तजम्मुल शेख उर्फ भोला शेख को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। जबकि कुटुम्ब न्यायालय राजमहल से निर्गत गिरफ्तारी वारंट के आधार पर पूर्वी प्राणपुर पंचायत के नया मोड़ से अहमद रजा को गिरफ्तार किया गया है। अहमद रजा के विरुद्ध उसकी पत्नी ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। दोनों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय,एसआई हसनेन अंसारी सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



