विधानसभा चुनाव के पहले विपक्ष को चेतावनी ,एक-एक सीट के लिए तरसना पड़ेगा – उमेश सिंह कुशवाहा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

शिवहर: शिवहर एवं सीतामढ़ी जिला में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार जद(यू0) के  प्रदेश अध्यक्ष  उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्ष को एक-एक सीट के लिए तरसना पड़ेगा। एनडीए की मजबूत एकता का उनके पास कोई तोड़ नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 14 करोड़ जनता का अटूट समर्थन और अशीर्वाद एनडीए परिवार के साथ है इसलिए बिना काम के क्रेडिट लेने वाले और झूठ फैलाने वाले लोगों का राजनीतिक मंसूबा कभी सफल नहीं होगा। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि सभी पांचों दलों के कार्यकर्ताओं का अपार उत्साह इस बात का संकेत है कि कोई भी ताकत एनडीए के मिशन-225 को रोक नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन का एक संकल्प, एक उद्देश्य और एक लक्ष्य है – ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश’। इसी को लेकर घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षगण एक साथ तमाम जिलों में कार्यकर्ताओं के बीच जा रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ता बंधुओं का अप्रतिम जज्बा एवं जोश देखने लायक है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान  नीतीश कुमार ने शिवहर और सीतामढ़ी में हजारों करोड़ रुपये की लागत से कई विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही माता सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम को विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने 72.47 करोड़ की योजना को स्वीकृति प्रदान की है। इसके अलावे हमारे नेता ने रीगा चीनी मिल का उद्घाटन कर किसानों के चेहरे की मुस्कान लौटाने का काम किया है। इससे आस पास के क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और व्यापार की संभावनाएं भी सृजित होंगी।उक्त मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 दिलीप जायसवाल, हम(से0) के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अनिल कुमार, लोजपा (आर0) के प्रदेश अध्यक्ष  राजू तिवारी, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष  मदन चैधरी, सांसद  लावली आनंद, एनडीए प्रदेश कार्यक्रम संयोजक एवं जद(यू0) के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी  चंदन कुमार सिंह सहित  विधायकगण,  विधानपार्षदगण एवं एनडीए के वरीय नेतागण मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत