सदन में भाजपा पर हेमलाल का हमला, कहा भाजपा ने हेमंत को इतना गला दिया कि वो सोने के जैसा नए रूप में चमक गए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची (RANCHI): झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज नौंवे दिन चल रहा है. बजट सत्र के इस नौवे दिन विपक्ष पर सत्ता पक्ष एक दूसरे पर हमलावर नजर आए. दोनों के बीच जुबानी जंग का माहौल रहा. इसी बीच हेमलाल मुर्मू ने भाजपा को निशाना बनाते हुए खूब खड़ी खोटी सुनाई. उन्होंने सदन में भाजपा को घेरते हुए कहा कि ये लोग हेमंत को भाजपा में शामिल होने बोल रहे थे, ऐसा करने से उन्हें कुछ नहीं होने की बात भी कही जा रही थी, लेकिन हेमंत सोरेन ने राज्य की इस माटी को बचाने की खातिरजेल जाना स्वीकार किया. ऐसे लोगों के सामने अपना सिर नहीं झुकाया. हेमंत का मतलब सोना होता है और भाजपा ने हेमंत को इतना गला दिया कि वो नए रूप में चमक कर सबके बीच आए है.

सरकार में हर और खुशहाली- हेमलाल

हेमलाल मुर्मू ने पलटवार करते हुए आगे कहा कि झारखंड की सरकार अबुआ सरकार है और सरकार सभी लोगों के लिए काम कर रही है. हेमंत सोरेन सरकार राज्य को विकास की तरफ़ ले जाने का काम करती है. हेमंत सोरेन की सरकार में हर और खुशहाली है. हेमलाल मुर्मू ने सदन में आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आवास देना बंद कर दिया तो गरीबों के लिए हेमंत ने नई योजना यानी अबुआ आवास की शुरुआत कर दी. अबुआ आवास योजना लाकर गरीब आदिवासी को तीन कमरों का घर देना शुरू कर दिया. ऐसे कई अन्य कार्य भी किए गए, जो राज्य की हीत के लिए है. ऐसे में हेमलाल ने इन तमाम पलटवारों के साथ बीजेपी पर जमकर हमला बोला.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को