बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग, मामला सीसीटीवी कैमरा में कैद

बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग, मामला सीसीटीवी कैमरा में कैद
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हिरणपुर: थाना क्षेत्र के नामोपाड़ा स्थित कृष्ण मंदिर निकट एक वृद्ध महिला से दो बाइक सवार युवकों ने महिला के गले से सोना का चैन छीनने की घटना अंजाम दिया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से हर कोई हैरान व परेशान है। जानकारी के अनुसार मायके आई वृद्ध महिला ब्यूटी इंदी(70) रोजाना की तरह घर के बाहर बैठी हुई थी।

इसी दौरान बाइक में सवार दो युवकों में से एक युवक उस महिला के पास गया। ओर उसे इधर-उधर की बातों में फंसाकर गले में पहने सोने के चैन को झपट्टा मारते हुए लेकर फरार हो गया। इस दौरान वृद्ध महिला गिर गई। और उसके गले में हल्की खरोंच भी आई है। उधर सूचना मिलते ही थाना के एएसआई किशोर टुडु मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। और आसपास लगे सीसीटीवी को खंगालने लगे। वहीं गोपालपुर सहित अन्य जगहों पर पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया। ये पूरी घटना घटनास्थल के आसपास लगे कई घरों के सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस इसी आधार पर मामले की जांच कर रही है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक