जल संरक्षण को लेकर पीएलवी ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक

जल संरक्षण को लेकर पीएलवी ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार साहिबगंज के निर्देशानुसार शनिवार को राधानगर थाना के सामने एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में विश्व जल दिवस मनाया गया। वहीं पीएलवी रूपेश्वर सरकार ने विश्व जल दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जल मानव जीवन के लिए अमूल्य संपदा है। प्राकृतिक जलस्रोत पर मानव जीवन निर्भर है। लेकिन जिस तरह से प्राकृतिक संपदाओं का ह्रास हो रहा है,मानव जीवन के लिए संकट उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य को देखते हुए जल संरक्षण अति आवश्यक है। बच्चों को जल संरक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। वहीं अपने दैनिक कार्यो में जल की महत्वों को समझते हुए पानी को बर्बाद होने से रोकने का संदेश दिया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने जल संरक्षण को लेकर शपथ ली। मौके पर नवीन ठाकुर,ए बानू, रजिउला अंसारी, पंकज दास सहित अन्य मौजूद थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक