अक्षरा कुमारी ने वाणिज्य संकाय में जिले में हासिल किया 5वां स्थान,रमाकांत चंद्रकला महाविद्यालय का नाम किया रोशन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सिकटी। रमाकांत चंद्रकला महाविद्यालय, बरदाहा-सिकटी, अररिया के वाणिज्य संकाय की छात्रा अक्षरा कुमारी ने जिले में वाणिज्य संकाय में 5वां स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। सिकटी मुख्यालय निवासी अक्षरा के पिता, सुनील साह, एक कपड़े की दुकान चलाते हैं, और मां, रूबी देवी, एक कुशल गृहिणी हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से अक्षरा को इस उपलब्धि तक पहुंचने में मदद मिली।

महाविद्यालय के संरक्षक श्री नारायण झा ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से उनके महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम लगातार बेहतर रहा है। प्रभारी प्राचार्य शिव नारायण झा ने भी अक्षरा की मेहनत की सराहना करते हुए बताया कि वह कक्षा 11वीं से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं और आज उनकी सफलता ने पूरे जिले में महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।

आर.के.सी.के. एजुकेशनल ट्रस्ट के निदेशक उज्ज्वल आनंद ने भी इस सफलता को सिकटी प्रखंडवासियों के लिए गर्व का विषय बताया, क्योंकि यह एक सुदृढ़ देहात की छात्रा की सफलता है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में AIMIM ने शुरू किया SIR हेल्प डेस्क, हर पंचायत में सेवा केंद्र खोलने की घोषणा

पाकुड़: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पाकुड़ जिला कार्यालय में SIR हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश सह-प्रभारी एवं एमएलसी

हिरणपुर शराब दुकान चोरी का खुलासा, कर्मचारी ही निकला आरोपी; सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

हिरणपुर: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के सितपहाड़ी स्थित विदेशी शराब दुकान में हुई करीब 1.50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा

कुश्ती में घायल पहलवान अनंत मुर्मू से मिलीं जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेम्ब्रम, आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया हौसला

पाकुड़िया: पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर गांव के प्रसिद्ध पहलवान अनंत मुर्मू के इलाज और सहयोग के लिए प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर

बसंतराय के कैवा गांव में सड़क की समस्या, आजादी के बाद भी पक्की सड़क का इंतजार

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के कैवा पंचायत अंतर्गत कैवा गांव के ग्रामीण आज भी सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। आजादी के कई दशक बीत