पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास 90% झुलसीं, हालत गंभीर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेस्क : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास एक गंभीर हादसे का शिकार हो गईं. बताया जा रहा है कि सोमवार को गणगौर पूजा के दौरान आरती करते समय उनके दुपट्टे में आग लग गई, जिससे वे 90% झुलस गईं. हादसे के बाद उन्हें उदयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अहमदाबाद रेफर कर दिया गया.

जानिये कैसे हुआ हादसा

घटना के बारे में जो जानकारी अब तक सामने आई है उसके अनुसार, गिरिजा व्यास अपने घर पर गणगौर पूजा कर रही थीं. पूजा समाप्त होने के बाद जब वह आरती कर रही थीं, तभी नीचे जल रहे दीपक से अचानक उनके दुपट्टे में आग लग गई. परिवार के सदस्यों और घर के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थीं.

सिर में भी लगी गंभीर चोट

इतना ही नहीं हादसे के दौरान गिरने से उन्हें सिर में भी गंभीर चोट लगी, जिससे ब्रेन हेमरेज हो गया. वही।उदयपुर अस्पताल की ऑपरेशन प्रमुख जैस्मीन शाह ने बताया कि गिरिजा व्यास की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें विशेष इलाज की जरूरत है .

गिरिजा व्यास कांग्रेस की एक प्रमुख नेता रही हैं और उनका यह हादसा पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. उनके स्वास्थ्य को लेकर पूरे राजस्थान और कांग्रेस समर्थकों में चिंता का माहौल है. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत