चौकीदार नियुक्ति के लिए शारीरिक जांच व दौड़ 7 अप्रैल से, उपायुक्त ने दिया दिशा-निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच एवं दौड़ की तैयारी की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि चयन प्रक्रिया का अगला चरण 07 अप्रैल, 2025 से 12 अप्रैल, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। यह दौङ प्रतिदिन सुबह 06:00 बजे से सिद्धो-कान्हू स्टेडियम स्थानीय स्तर पर संपन्न होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षण में शामिल सभी अभ्यर्थियों को समय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उनके-उनके कार्यों का आवंटन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, सुचारु और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो।इस बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, अपर समाहर्ता गौतम भगत, अनुमंडल पदाधिकारी समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।फोटो n 7

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों