घोटालों की फैक्ट्री’ बन गई हेमंत सरकार? हर टेंडर में चल रही सेटिंग-बीजेपी का बड़ा आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता अजय साह ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के मंत्री और अधिकारी बार-बार केंद्र सरकार पर फंड नहीं मिलने की बात कहते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार देशभर में विकास को गति देने के लिए लगातार इनोवेशन कर रही है और डीबीटी के माध्यम से लाभुकों को सीधे फायदा पहुंचाया जा रहा है। अजय साह ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के नए-नए तरीके ढूंढ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में टेंडर प्रक्रिया में भारी गड़बड़ियां हो रही हैं। खासकर कुछ खास कंपनियों को हर विभाग में टेंडर दिया जा रहा है, जिससे घोटाले की बू साफ तौर पर आ रही है।प्रवक्ता ने कहा कि एक ही टेंडर में बार-बार जैसी माइकल प्राइवेट लिमिटेड, अरिहंत ट्रेडिंग, और लाइफ लाइन सिक्यूरिटी जैसी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, और इन्हें भरपूर टेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक फिक्सिंग का खेल है, जिसमें सरकार के अंदर बैठे प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं।उन्होंने खास तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अधीन गृह विभाग का जिक्र किया, जिसमें भी इन्हीं कंपनियों को टेंडर दिए गए हैं। बीजेपी ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और कहा है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय का स्वागत किया

  पाकुड़ जाने के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय का पाकुड़िया स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में स्वागत किया

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर नुक्कड़ नाटक से बच्चों के अधिकारों का संदेश दिया गया

  विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पाकुड़िया के दुर्गापुर गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोक कल्याण सेवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित

मतदाता सूची शुद्धीकरण में बीएलए-2 की भूमिका महत्वपूर्ण, केवल भारतीय नागरिकों का नाम हो दर्ज

  पाकुड़िया में भाजपा द्वारा आयोजित बीएलए-2 कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान

बंधुआ मजदूरी और बाल श्रम उन्मूलन को लेकर प्रखंडों में जागरूकता कार्यशाला आयोजित

  पाकुड़ जिले के हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा और पाकुड़िया प्रखंडों में श्रम विभाग की ओर से बंधुआ मजदूरी उन्मूलन, बाल श्रम निषेध और प्रवासी श्रमिकों के