पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने मां खड्गेश्वरी महाकाली का पूजा कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अररिया।  चैती नवरात्रि के खास मौके पर रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अररिया स्थित विश्व प्रसिद्ध खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में पहुंचकर श्रद्धा भाव से मां खड्गेश्वरी महाकाली और बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने जलाभिषेक कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

पशुपति पारस के साथ इस धार्मिक आयोजन में कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने मां काली और महादेव की पूजा कर देशवासियों की भलाई के लिए दुआ की। खास बात यह रही कि इस अवसर पर मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा भी उपस्थित थे, जिन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री को माला और चुनरी पहनाकर आशीर्वाद दिया।

पशुपति कुमार पारस ने नानू बाबा से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद कहा, “आज मां खड्गेश्वरी महाकाली और बाबा खड्गेश्वरनाथ का दर्शन कर मैं अपने आप को धन्य महसूस कर रहा हूं। नानू बाबा जैसे साधक का दर्शन कर आज मेरा जीवन धन्य हो गया है।” उन्होंने आगे कहा कि यदि अवसर मिला, तो वे फिर से इस पवित्र स्थान पर पूजा-अर्चना करने के लिए आएंगे।

नानू बाबा ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के मंदिर आने की सूचना पहले से दी गई थी, और उनके साथ आए सभी लोग पूजा में शामिल हुए। सभी ने मिलकर मां काली और महादेव से देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने एकजुट होकर “जय श्री राम” और “जय माता दी” के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह धार्मिक आयोजन न केवल धार्मिक आस्थाओं को प्रगाढ़ करता है, बल्कि जिले की सांस्कृतिक धरोहर को भी जीवित रखने का एक बड़ा उदाहरण साबित हुआ।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक