साहिबगंज: सिदो मुर्मू की जयंती पर हेमंत सोरेन का भोगनाडीह दौरा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज:  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 11 अप्रैल को एक दिवसीय दौरे पर साहिबगंज जिले के ऐतिहासिक गांव भोगनाडीह पहुंचे. यह गांव स्वतंत्रता संग्राम के वीर आदिवासी सेनानी सिदो-कान्हू का पैतृक स्थान है, जहां हर वर्ष सिदो मुर्मू की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाती है. मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजधानी रांची से हवाई मार्ग के ज़रिए भोगनाडीह पहुंचे.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी धर्मपत्नी और गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं. मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद उन्होंने उनके वंशजों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित भी किया.

मुख्यमंत्री का यह दौरा न सिर्फ राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इससे आदिवासी समाज को जोड़ने और उनके गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने की कोशिश भी नज़र आई. कार्यक्रम में बोरियो विधायक धनंजय सोरेन सहित झामुमो के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए.

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भोगनाडीह क्षेत्र में आयोजित कई निजी व सरकारी कार्यक्रमों में भी भाग लिया. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे.

यह दौरा मुख्यमंत्री के जनजातीय समाज से जुड़ाव और उनके संघर्षों को याद करने की दिशा में एक अहम कड़ी माना जा रहा है.

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक