भागलपुर में जनता दल यूनाइटेड ने मनाई बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने जिला कार्यालय के कर्पूरी सभागार में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और एक विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जदयू जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर ने विचार-गोष्ठी का संचालन करते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचार ‘शिक्षा सामाजिक और आर्थिक विकास की कुंजी है’ को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साकार कर रहे हैं। उन्होंने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए संचालित प्रशिक्षण केंद्रों और छात्र मार्गदर्शन केंद्रों की जानकारी दी, जिनसे बड़ी संख्या में छात्र लाभान्वित हो रहे हैं।

कार्यक्रम में जदयू के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनमें प्रदेश महासचिव अर्पणा कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय मंडल, अजय राय, रिंटू चंद्रवंशी, शिशुपाल भारती, संजीव चंद्रवंशी, सकलदेव मंडल, अनुज कुमार सिंह, नंदन राय, कल्याणी शाह, शाबान खान, दीपक कुमार, रवीश रवि, सीपू मंडल, ओमप्रकाश भ्रमर, संजीत राय, रोजी रानी, बृजेश सिंह, ललन कुशवाहा, शिव शंकर शर्मा, मृत्युंजय कुशवाहा, सोनू कुमार द्वारकाधीश, मोहम्मद मोहसिन, सुनील कुमार और योगेंद्र मंडल शामिल थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत