राज्यस्तरीय मंच पर चमका पूर्णियां का नाम, विशिष्ट शिक्षिका मनु कुमारी को मिला नवाचार सम्मान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना/पूर्णियां । बिहार की नवाचारी शैक्षणिक पहल ‘टीचर्स ऑफ बिहार’ ने अपनी छह वर्षों की उल्लेखनीय यात्रा को पटना स्थित ए.एन. सिन्हा इंस्टिट्यूट के सभागार में वार्षिकोत्सव समारोह के रूप में भव्यता के साथ मनाया। इस अवसर पर राज्य भर से चयनित प्रेरणादायक शिक्षकों को राज्यस्तरीय नवाचार सम्मान से सम्मानित किया गया।

पूर्णियां जिले के बायसी प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सुरीगांव की विशिष्ट शिक्षिका मनु कुमारी को उनके शिक्षण कार्य में निरंतर नवाचार और रचनात्मक योगदान के लिए मंच पर मोमेंटो और प्रमाण-पत्र देकर विशिष्ट रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करते हुए उन्होंने कहा, “यह सम्मान मेरे विद्यालय के बच्चों को समर्पित है। टीचर्स ऑफ बिहार का आभार, जिन्होंने हमें यह मंच दिया।”

शिक्षा सचिव और शीर्ष अधिकारियों ने की सराहना

कार्यक्रम का उद्घाटन अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग डॉ. एस. सिद्धार्थ, एससीईआरटी निदेशक सज्जन आर., और टीचर्स ऑफ बिहार के संस्थापक शिव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

शिक्षा सचिव अजय कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा , “सीमित संसाधनों में भी नवाचार करने वाले शिक्षक ही असल परिवर्तन के वाहक हैं। ये शिक्षक बिहार की शैक्षिक क्रांति का चेहरा हैं।”

डॉ. एस. सिद्धार्थ ने कहा, “टीचर्स ऑफ बिहार ने ग्रामीण शिक्षा में नवप्रवर्तन की जो मिसाल कायम की है, वह अद्वितीय है। यह समूह अब एक आंदोलन का रूप ले चुका है।”

नवाचारों का लोकार्पण, तकनीक आधारित शिक्षण को मिलेगा बल

समारोह में ‘शिक्षक साथी’ और ‘पीएम पोषण योजना कैलकुलेटर’ जैसे डिजिटल नवाचारों का लोकार्पण भी किया गया। ये उपकरण शिक्षकों को अधिक प्रभावशाली, पारदर्शी और तकनीक-सहायक शिक्षण में मदद करेंगे।

संस्थापक शिव कुमार ने कहा , “हमारा लक्ष्य शिक्षकों को केवल पढ़ाने वाला नहीं, बल्कि बदलाव लाने वाला नेतृत्वकर्ता बनाना है। अररिया, पूर्णियां और सीमांचल के शिक्षकों ने यह करके दिखाया है।”

इन्हें भी मिला सम्मान

कार्यक्रम में पूर्णियां जिले से अन्य दो नवाचारी शिक्षिकाओं — ज्योति नवीन, प्राथमिक विद्यालय, कसबा

रीना कुमारी, प्राथमिक विद्यालय, सिमलवारी को भी शिक्षा में नवाचारी प्रयोगों के लिए राज्यस्तरीय सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान सिर्फ शिक्षकों का नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव की दिशा में किए गए एक सामूहिक प्रयास का प्रतीक है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक