राष्ट्रीय निगरानी दल ने बोरियो सीएचसी में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रमों का निरीक्षण किया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बोरियो (साहिबगंज): राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनसीवीबीडीसी) के चार सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी दल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बोरियो का दौरा कर वहां मलेरिया, कालाजार, फाइलेरिया और अन्य वेक्टर जनित रोगों से संबंधित कार्यक्रमों का निरीक्षण किया।

दिल्ली से आए इस दल ने सीएचसी बोरियो में चल रहे बुखार सर्वेक्षण, मलेरिया, कालाजार और फाइलेरिया से जुड़े विभिन्न रजिस्टरों, रिपोर्टों, दस्तावेजों, आईएचआईपी पोर्टल, प्रयोगशाला कक्ष, दवा भंडार कक्ष और दवाओं का अवलोकन किया। टीम ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय निगरानी दल ने सीएचसी बोरियो के अंतर्गत कालाजार से अत्यधिक प्रभावित गांव पंडरिया का दौरा किया। वहां, आईआरएस (कीटनाशक छिड़काव) के बाद वेक्टर घनत्व का पता लगाने के लिए केंद्रीय टीम ने एंटोमोलॉजिकल सर्वे किया और मच्छरों की विभिन्न प्रजातियों को एकत्र किया। टीम ने कालाजार रोगियों से मुलाकात कर उनका फॉलो-अप किया और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह भी दी।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सालखु चन्द्र हांसदा, जिला वीबीडी सलाहकार डॉ. सत्तीबाबू डाबडा, डॉ. रोहित कुमार गोंड, डॉ. बिनोद कुमार, बीपीएम बिष्णु कुमार भगत, एमटीएस मनोहर पंडित, राहुल कुमार (लिपिक), एलटी मिठू कुमार, सुमन भारती (फार्मासिस्ट), तारिक अजीज और प्रतिमा देवी (सहिया साथी) सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक