साहिबगंज के होटलों में पुलिस का औचक निरीक्षण, मची खलबली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज : शहर के विभिन्न आवासीय होटलों में रविवार शाम जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त हेमंत सती और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय टीम ने यह कार्रवाई की।

जांच टीम में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी प्रमोद आनंद, सदर प्रखंड अंचल अधिकारी वासुकीनाथ टूटू और एक पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। टीम ने होटलों में ठहरे बाहरी व्यक्तियों से उनके साहिबगंज आने का उद्देश्य, होटल के रजिस्टर में दर्ज प्रविष्टियाँ, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की उपस्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

देर शाम तक चले इस अभियान के दौरान कई होटल मानकों के अनुरूप पाए गए, जबकि कुछ होटलों में कमियाँ पाई गईं। जांच टीम ने बताया कि मानकों का पालन न करने वाले होटलों को जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा।

इस औचक निरीक्षण से होटल संचालकों और वहां ठहरे लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर डीएसपी रूपक कुमार सिंह और प्रभारी नगर थाना प्रभारी अनिश पांडेय दल-बल के साथ मौजूद रहे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक