ब्याहुत समाज ने धूमधाम से मनाया भगवान बलभद्र की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का दूसरा दिन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: शिव शीतला मंदिर प्रांगण में ब्याहुत समाज के कुल देवता भगवान बलभद्र की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का दूसरा दिन बुधवार को भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

सुबह शीतला मंदिर छठ पोखरा से महिलाओं ने कलश में जल भरकर मंदिर की परिक्रमा की। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान बलभद्र की प्रतिमा का शुद्धिकरण किया गया और कलश के जल से प्रतिमा का स्नान कराकर श्रृंगार पूजन किया गया। पूरे दिन मंदिर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और पूजा-अर्चना चलती रही, जिससे मंदिर परिसर भक्ति की ध्वनि से गुंजायमान रहा।

दोपहर बाद हवन का आयोजन किया गया। सायंकाल में भगवान बलभद्र को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया और भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। इस महाआरती में समाज के सैकड़ों सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाआरती के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और अपनी सहभागिता दर्ज कराई। भक्तजन अपने कुल देवता की सेवा में समर्पित भाव से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ब्याहुत समाज के अध्यक्ष अशोक भगत, सचिव अशोक कुमार भगत, जगदीश भगत, मुन्ना भगत, दिलीप भगत, राजेन्द्र भगत, राजीव भगत, काली शंकर भगत, राजा भगत, अभिषेक भगत, अमर भगत, सन्नी भगत, कैलाश भगत, गौरीशंकर भगत, तारकेश्वर भगत, अमन भगत, संजय भगत, बद्री भगत, शिवानंद भगत, विनय भगत और समाज की महिला अध्यक्ष रश्मि भगत, लेना भगत, जुगनू भगत, रीना भगत, मधुर माला देवी, सरिता भगत, माला देवी, लीला भगत सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों