350 ग्राम गांजा और छोटा वेट मशीन के साथ नगर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज । अनुमंडलीय कार्यालय स्थित एसडीपीओ कक्ष में सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने प्रेस ब्रीफिंग कर बताया कि गुरुवार को रसूलपुर दहला स्थित स्कूल के पास गांजा की खरीद बिक्री की सूचना पर पुलिस ने टीम का गठन कर सदर सीओ बासुकीनाथ टूडू के साथ छापामारी की। इस दौरान कारू दास उर्फ कृष्णा दास के गुमटी पर 350 ग्राम गांजा और छोटा वेट मशीन बरामद हुआ। वहीं कारू उर्फ कृष्णा (39) को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त गांजा का सीओ के समक्ष जब्ती सूची बनायी गयी। वहीं नगर थाना में कांड संख्या 68/25 दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है।

एसडीपीओ ने बताया कि कृष्णा पर पूर्व में 4 केस चोरी का दर्ज है। केस आर्म्स एक्ट भी है। वहीं भागलपुर पीरपैंती थाना में भी उस पर मामला दर्ज है। मिर्जाचौकी में पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है। उस पर नगर में भी केस है। एसडीपीओ ने बताया कि दर्ज गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 5000 रुपये है।

छापामारी में पुअनि प्रदीप कुमार महतो, आरक्षी मौके पर नगर इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, एसआई पीके प्रभाकर, एसआई अनीश कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार महतो, मुरली मनोहर सिंह, आरक्षी संतोष कुमार पंडित, सुधीर यादव अन्य मौजूद थे।फोटो n 1

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के जायजे के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा का भागलपुर आगमन

भागलपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में

हवाई अड्डे पर स्वागत के बाद केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ राहत शिविर का लिया जायजा, जिला अध्यक्ष ने जताया आभार

भागलपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार के नेतृत्व में भागलपुर हवाई अड्डे पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के मुख्यमंत्री श्री

विश्व ओजोन दिवस पर अदाणी पावर प्लांट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पीरपैंती। विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर बुधवार को पीरपैंती में निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट परिसर में पर्यावरण संरक्षण और ओजोन परत के महत्व को

पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए